DNN अर्की (भाटिया)
कोरोना वायरस को लेकर जिला सोलन में लगाए गए कफ्र्यू के दौरान जिला प्रशासन ने सुबह 8 से 11 बजे तक की ढील दे रखी है। इस अवधि में केवल करियाना, सब्जी, फल दूध व अन्य रोजाना जरूरत की दुकानें खुलने के आदेश है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ दुकानदार तय समय सीमा के बाद भी दुकानें खुली रख रहे हैं जिस पर पुलिस व प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में अर्की के गांव बलेरा में जिला प्रशासन के आदेशों के उल्लंघन पर अर्की पुलिस ने एक दुकानदार पर मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम जब गांव बलेरा पहुंची तो गांव के एक दुकानदार ने तय समय सीमा के बाद भी अपनी दुकान खुली रखी थी। जिस पर उक्त दुकानदार पर मामला दर्ज किया गया। डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है।















