rashifal

करियर और धन के मामले में आपका दिन कैसा रहने वाला है, जानिए ऐस्ट्रॉलजर त्रिभुवन नाथ पांडे से

Himachal News Others

राशिफल

24 दिसंबर, गुरुवार।

मेष

जातक कार्य को बेहतर बनाने के लिए विश्लेषणात्मक रवैया अपनाएंगे। आर्थिक सुधार के लिए गैर जरूरी चीजों पर धन खर्च को रोकने का प्रयास सफल रहेगा कमाई के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है। लाभ में कमी होगी। निवेश संबंधी बातों को गोपनीय रखना हितकर रहेगा।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के साझेदारी वाले बिजनेस में असहमति या पार्टनर के साथ विवाद होने की संभावना बनती है। धैर्य और शांति से हर विवादित मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। व्यावसायिक स्थल पर धोखे की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही से बचना ठीक रहेगा। कमाई के लिए दिन ठीक रहेगा।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के पुराने विवादों को हल करने के लिए यह उपयुक्त दिन है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में भी सफलता मिलने की संभावना है। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा। कर्ज उतारने के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए व्यायाम पर फोकस करना ठीक रहेगा।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को शारीरिक बल तथा बुद्धि कौशल से धन लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। संतान की मदद से सभी काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। आज का दिन जोखिम पूर्ण कार्यों के लिए ठीक नहीं है, इसलिए शेयर में निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। खर्च को नियंत्रण रखने में कामयाब रहेंगे।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को करियर में आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आप लीक से हटकर काम करना पसंद करेंगे। जिसे उच्च अधिकारियों को समझना मुश्किल होगा, परंतु आगे जाकर आपके इस काम की जरूर तारीफ करेंगे। पैसों के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी।

कन्या

कन्या राशि के जातक पुरानी रूढ़ि‍वादी विचारधारा को पीछे छोड़ते हुए नवीन प्रयोग करेंगे। बचपन के किसी मित्र की मदद से कामकाज आसानी से पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग से जुड़े हुए जातकों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना बन जाती है। लंबी यात्रा का योग भी आज बन रहा है। आर्थिक लिहाज से दिन उत्तम रहेगा।

तुला
तुला राशि के जातकों के स्वभाव में गुस्सा व चिड़चिड़ापन रहेगा। इसकी वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। एक्सपॉर्ट संबंधित काम तरक्की प्राप्त करेंगे। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। संतुलित व्यवहार से लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक जो पार्टनरशिप में व्यवसाय कर रहे हैं। उनके लिए संघर्ष पूर्ण दिन है। आज आपके काम पूरे होने में रुकावटें आएंगी और देरी भी संभव है। मन को शांत रखना ही आपकी सब समस्याओं का समाधान है। आर्थिक लिहाज से अच्छा रहेगा। खर्च को नियंत्रण में रखना चाहिए।

धनु
धनु राशि के जातकों के उच्च अधिकारियों के साथ संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आधिकारिक ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाने में बहुत योगदान देगा, लेकिन इसके गलत प्रयोग से विवादों में फंस सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। जो भी प्रयास करेंगे वह कामयाब रहेंगे।

मकर
मकर राशि के जातकों की वाणी की सौम्यता कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाली रहेगी। सही मैनेजमेंट के द्वारा पूरे जोश से अपने काम को पूरा करेंगे। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य है। पैतृक धन संपत्ति पाने का योग बनता है। खर्चे बड़े हुए रहेंगे।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक कामकाज से संबंधित नई योजनाओं पर काम करेंगे। योजनाओं के तहत जाकर हानि लाभ का विश्लेषण लाभदायक सिद्ध होगा। वित्तीय संसाधनों का पुनः विश्लेषण करने का समय है। निवेश संबंधित फैसले भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। आर्थिक रूप से समय आपके पक्ष में है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

मीन
मीन राशि के जातक भावनात्मक रूप से बहुत संवेदनशील रहेंगे। कुछ नए व्यावसायिक अनुबंध होने का योग भी बनता है। सहयोगियों पर बहुत अधिक विश्वास करने के बजाए अपने फैसले स्वयं ले और कामकाज को अपनी निगरानी में कराने का प्रयास करें। धन संबंधित मामलों में लाभ की अच्छी संभावनाएं है। खर्च भी नियंत्रित रहेगा।

News Archives

Latest News