कमल हीर का जोगी…. तेरे द्वारे भजन रिलीज, इस भजन के माध्यम से भी दिया एक संदेश

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

13 दिसंबर। सोलन पुलिस के जवान कमलहीर का जोगी… तेरे द्वारे भजन रिलीज हो गया है। इस भजन को गाकर कमलहीर ने लोगों को भक्तिरस में डूबो दिया है। यह भजन बाबा बालक नाथ के ऊपर आधारित है। इस भजन के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि भगवान के दर पर सभी एक सम्मान है। यह भजन विडिओ और ऑडियो में है और यू-ट्यूब पर भी यह भजन उपलब्ध है। इस भजन के सीन धर्मपुर व बाबा बालक नाथ मंदिर गढ़खल में फिल्माएं गए है। इस भजन रिलीज होने से पहले इसका टीजर भी रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। यह भजन कमलहीर द्वारा ही लिखा गया है और गाया गया है। इस भजन में उन्हें कृष्णा, ललित, मोहित, कार्तिक, ऋतिक व अन्य अन्य साथियों का सहयोग मिला है।

बता दें कि सोलन पुलिस के जवान कमलहीर ने इससे पहले भी एक बेहतर संदेश समाज को दिया है। कमलहीर का बेटियों पर आधारित सांग कहानी एक बेटी की को भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। इस संग बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आधारित था।
कमल हीर हिमाचल प्रदेश पुलिस में तैनात है और इस दौरान वह बेहतर कार्य कर रहे है। कमल हीर ने इससे पहले बोल बाबा कवर भजन भी गया है और इस भजन को यू-ट्यूब के माध्यम से 25 हजार से अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है। इसके बाद उन्होंने एक बेटी पर कहानी बनानी शुरू की और उसे सांग के माध्यम के लोगों तक पहुंचने की कोशिश की।
कमल हीर ने बताया कि सांग गाने का यह सफर जागरण व चौकी से हुआ और यहां तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि उनका यह पहला भजन हैं। हालांकि, इससे पहले एक सांग व 02 कवर सांग अभी तक मार्किट में आ चुके है। उन्होंने कहा कि अभी वह पुलिस जवानों पर भी सांग तैयार कर रहे है, जिसे वह कुछ ही दिन बाद रिलीज करेंगे।

News Archives

Latest News