DNN सोलन
11 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला के विकास खण्ड कण्डाघाट की 01 ग्राम पंचायत में खाली पड़े पद को भरने के लिए समय सारिणी अधिसूचित कर दी है।
अधिसूचित समय सारिणी के अनुसार विकास खण्ड कण्डाघाट की ग्राम पंचायत सिरीनगर के वार्ड नम्बर-05 सिरीनगर के लिए नामांकन 22, 23 व 24 मार्च, 2021 को ग्राम पंचायत के पंचायत घर में किए जा सकेंगे।
25 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से ग्राम पंचायत सिरीनगर के पंचायत घर में नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 27 मार्च, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 03.00 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। नामांकन वापिसी के समय के तुरन्त उपरान्त उम्मीदवारों कोे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
आवश्यक होने पर मतदान 07 अप्रैल, 2021 को प्रातः 08.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक आयोजित होगा। परिणाम की घोषणा 07 अप्रैल को ही ग्राम पंचायत के पंचायत घर में मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जाएगी।















