कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग में इस दिन होगा जनमंच का आयोजन

Others Solan

DNN कण्डाघाट

11 फरवरी। सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममलीग में 14 फरवरी, 2021 को आयोजित होने वाले जनमंच के सम्बन्ध में आज क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं। यह जानकारी उपमण्डलाधिकारी कण्डाघाट डाॅ. संजीव धीमान ने दी।
डाॅ. संजीव धीमान ने कहा कि ग्राम पंचायत छावशा तथा पौधना के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छावशा में तथा ग्राम पंचायत कोट के लिए पंचायत घर कोट में पूर्व जनमंच गतिविधियां आयोजित की गईं।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत छावशा तथा कोट में आयोजित पूर्व जनमंच गतिविधियों में 15 मांगे तथा 23 समस्याएं व शिकायतें प्राप्त हुईं।

उन्होंने कहा कि सभी शिकायतें व मांगे ई-समाधान के माध्यम से सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर दी जाएंगी।
पूर्व जनमंच गतिविधियों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भिन्न-भिन्न विभागों ने कार्यान्वित की जा रही योजनाओं की जांच की और लोगांे को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि जनमंच में कण्डाघाट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत छावशा, पौधना, कोट, कनैर, जधाणा, सतड़ोल, सायरी, ममलीग तथा काहला की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञान चंद, उप प्रधान हरनाम सिंह, ग्राम पंचायत पौधना की प्रधान अनीता देवी, उप प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पचंायत कोट की प्रधान चम्पा देवी, उप प्रधान सतीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कण्डाघाट एचसी शर्मा, सीडीपीओ पवन कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी गवा सिंगे नेगी तथा खाद्य निरीक्षण गिरीश उपस्थित थे।

News Archives

Latest News