कक्षा छठी की लिखित परीक्षा स्थगित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

19 अप्रैल। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा जिला बिलासपुर प्रधानाचार्य अनूप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में कक्षा छठी में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए 16 मई, 2021 को आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे प्रवेश परीक्षा के लिए नई तिथि निर्धारित होने और प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड करने के सम्बन्ध में सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को पुनः सूचित किया जाएगा।

Latest News