DNN कंडाघाट(लवली)
कंडाघाट में एस आई यू कि टीम द्वारा पकड़े गए चिट्टे के आरोपी कंडाघाट अस्पताल से फरार हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और आने-जाने वाले वाहन को चेक किया जा रहा है। एएसपी शिवकुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को मेडिकल करवाने के लिए कंडाघाट अस्पताल लाया गया था जहां से वह पुलिस टीम को चकमा देकर फरार हो गए।
गौर रहे कि एसआईयू टीम ने कंडाघाट में 52.71 ग्राम हैरोइन के साथ 2 लोगों का गिरफ्तार किया था। कंडाघाट निवासी अशोक शर्मा व प्रवीण कुमार को 52.71 ग्राम हैरोइन बरामद हुई थी। इन आरोपियों को पुलिस मेडिकल के लिए शनिवार को कंडाघाट अस्पताल लाई थी जहां से दोनों मौका पाते ही फरार हो गए।















