ओच्छघाट के इन क्षेत्रों  में 09 तथा 10 सितम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित  

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

 08 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवीन एचटी विद्युत लाइनों को बिछाने तथा आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत 09 तथा 10 सितम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, जीरो प्वाइंट तथा गांव कुण्डला की विद्युत आपूर्ति 09 तथा 10 सितम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News