ऑनलाइन उद्धघाटन मात्र राजनैतिक स्टंट: कांग्रेस

Politics Shimla

DNN कोटखाई

जुब्बल नावर कोटखाई में जिस तरह से आनन-फ़ानन में आधे- अधूरे कार्यो के ऑनलाइन उद्घाटन करवाए जा रहे हैं इससे साफ़ ज़ाहिर होता हैं कि भविष्य यह मौक़ा शायद भाजपा को दोबारा मिलने वाला नही हैं। यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व जिला परिषद सदस्य लायक राम औस्टा, रमेश चौहान, गुमान सिंह, रमेश सावंत, देवेंद्र नेगी, सहीराम शर्मा, मेघराज धांगटा प्रताप चौहान, राविन्दर चौहान, राकेश (नीटू), राकेश सावंत, उमेश धारू, कमलेश ठाकुर व युवा नेता कपिल ठाकुर ने एक संयुक्त बयान जारी करते हुए कही। नेताओ ने कहा कि पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से रावतन में 2.66 करोड़ रुपये की लागत से पुल ढाई वर्ष पूर्व बनकर तैयार हो चुका था और वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई थी। इसका श्रेय पूर्व कांग्रेस सरकार को जाता हैं जबकि मुख्यमंत्री से इस पुल का उद्धघाटन जनता को ग़ुमराह करने के लिए करवाया गया ।

News Archives

Latest News