एमपीसी फार्मासूटिकल कंपनी रौड़ी द्वारा पुलिस को बांटी विटामिन-सी टेबलेट्स

Kasauli Others Solan

DNN धर्मपुर (सोलन)

09 सितंबर। एमपीसी फार्मासूटिकल कंपनीरौड़ी  द्वारा कोरोना काल में फ्रंट लाइन कार्य कर रहे थाना धर्मपुर पुलिस कर्मियों को विटामिन-सी टेबलेट्स बांटी गई है। इस दौरान एमपीसी फार्मासूटिकल कंपनी के एमडी गौतम जैन सुराना ने कहा कि कोरोना काल में लॉकडाउन होने के बाद से फ्रंट लाइन कार्य कर रहे पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी व अन्य के द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है और इनके द्वारा किए गए कार्यों को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह सभी स्वस्थ्य रहे इसको लेकर विटामिन टेबलेट्स बांटी गई है।

बता दे कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन में कंपनी द्वारा भी कई प्रकार के सराहनीय कार्य पुलिस के साथ मिलकर किए गए है।  लॉकडाउन होने के बाद अपने गंतव्य स्थयनों की और पैदल चलने वाले लोगों को मास्क, सेनेटाइजर व आवश्यक सामान भी उपलब्ध करवाया गया है। साथ ही एमपीसी फार्मासूटिकल कंपनी द्वारा पुलिस के साथ मिलकर बहुत से विकासात्मक कार्य किए है और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए भी हमेशा आगे रहते है।

News Archives

Latest News