ऊना जिले में 19 को होगा इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का आगाज, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

Himachal News Una

DNN ऊना

15 जून। हिमाचल सरकार की नवोन्वेषी महिला हितैषी योजना – इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का ऊना जिले में 19 जून को विधिवत आगाज होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ करेंगे। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे।
यह जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान में प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री योजना का शुभारंभ करने के साथ ही लाभार्थी महिलाओं को धनराशि वितरित करेंगे।
बता दें, इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मासिक प्रदान करने का प्रावधान है। कार्यक्रम में लाभार्थी महिलाओं को बीते 3 महीने की राशि एकमुश्त प्रदान करते हुए 4500-4500 रुपये दिए जाएंगे। योजना के पहले चरण में जिले की 7 हजार 280 महिलाओं को 3 करोड़ 27 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे।

News Archives

Latest News