‘ऊंचा दर बाबे नानक दा शब्द’ कीर्तन से हुई प्रभात फेरी शुरुवात

Religious Solan
DNN सोलन
सोलन में सीखो के पहले गुरु ननका देव के 550 वे  प्रकाश गुरपर्व को समर्पित प्रभात फेरियो का आयोजन सिख संगत द्वारा किया जा रहा है। आज की प्रभात फेरी अप्परबाजार गुरुद्वारा साहिब से अरदास के बाद शुरू होकर  गुरुद्वारा सिंह सभा सपरून तक गई। माल रोड से होते हुए संगत द्वारा मिटी धुंध जग चानण होआ, कल तारन गुरु नानक आया, मैं शोभा सुन के आया और ऊंचा दर बाबे  नानक दा शब्द कीर्तन गायन किया । प्रभातफेरी में सभी लोगो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रभातफेरी के सपरून गुरुद्वारा साहिब पहुँचने पर सपरून की संगत ने गर्मजोशी व् पुष्पबर्खा से सांगत का सवागत किया। इस अवसर पर सपरून गुरुद्वारा साहिब के पाठी सिंघो द्वारा कीर्तन गायन कर अरदास की गई।  इसके बाद लंगर का आयोजन भी किया गया।
             गुद्वारा साहिब सपरून के प्रधान अमरप्रीत सिंह ने बताया की गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व  23 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब अप्पर बाजार व् सर्कुलर रोड में श्रद्धा भाव के साथ मनाया जायेगा।उन्होंने बताया की प्रकाशोत्सव को समर्पित नगर कीर्तन 21 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब अप्पर बाजार से शुरू होंगे और माल  रोड सपरून गुरुद्वारा साहिब बाईपास चम्बाघाट से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में ही समाप्ति होगी।  उन्होने बताया की गुरुद्वारा साहिब सपरून में 25 नवंबर  को विशेष रूप से गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। जिसमे विशेष रूप में भाई अमरजीत सिंह पटियाला वाले दोपहर एक बजे तक कीर्तन करेंगे। व इस अवसर पर लैंगर का भी आयोजन होगा।

News Archives

Latest News