उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक

Himachal News Others Solan

DNN सोलन 

06 अगस्त नालागढ़ में उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ महेन्द्र पाल गुर्जर ने की।
महेन्द्र पाल गुर्जर ने कहा कि नालागढ़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह पुराने राजकीय (ब्वायज) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में मार्च पास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आर्कषण रहेंगे। उन्होंने समारोह स्थल की व्यवस्था, साफ-सफाई, सजावट, समुचित पेयजल व्यवस्था संबंधी कार्यों की तैयारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
उपमण्डलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए तहसीलदार नालागढ़ निशा आजाद को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना भी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यादव, तहसीलदार नालागढ़ निशा आज़ाद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद

News Archives

Latest News