उद्योग मंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की

Himachal News Others Shimla

DNN नई दिल्ली

उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय, सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की। उद्योग मंत्री ने अनुराग सिंह ठाकुर से जिला कांगड़ा के परागपुर में राज्य सरकार के इंडोर स्टेडियम निर्मित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि क्षेत्र के खिलाडि़यों को अनुकूल खेल वातावरण व सुविधाएं प्रदान की जा सकें। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि संसारपुर टैरेस में हिमाचल पथ परिवहन निगम का डिपो खोला गया है, लेकिन भूमि के अभाव के कारण इसका निर्माण कार्य अभी तक आरम्भ नहीं किया गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से संसारपुर टैरेस में एचआरटीसी भवन एवं बस डिपो के निर्माण कार्य के लिए भूमि स्थानांतरित करने का मामला सम्बन्धित मंत्रालय से उठाने का आग्रह किया। बिक्रम सिंह ने अनुराग सिंह ठाकुर से जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की स्वीकृति प्रदान करने का मामला सम्बन्धित मंत्रालय से उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने उद्योग मंत्री को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

News Archives

Latest News