Dnewsnetwork
बददी में फिछले दिनों हुई दो घटनाओं को सुलझाने में अच्छी भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।पुलिस कर्मचारियों का हौंसला बढ़ाने के मकसद से यह कार्य किया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस कर्मियों की तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है तथा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने काठा क्षेत्र में हुई दिन दिहाड़े लूट की वारदात तथा गोल मार्केट क्षेत्र में युवक से मारपीट कर जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से धनराशि ठगने के मामलों का तुरंत खुलासा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान द्वारा संबंधित अधिकारियों को सी.सी. क्लास-III से पुरस्कृत किया गया।
काठा स्थित मोबाइल रिपेयर एवं मनी ट्रांसफर की दुकान में चाकू की नोक पर नकदी व मोबाइल लूट की घटना का सफल अन्वेषण कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर एएसआई अमित कुमार, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल बिट्टू को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार गोल मार्केट क्षेत्र में युवक को डरा-धमकाकर उसके मोबाइल से जबरन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाकर धनराशि हड़पने वाले गिरोह का मात्र 48 घंटे में पर्दाफाश कर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी करने पर एएसआई राजीव कुमार, कांस्टेबल अमरीक सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद आशिक तथा होमगार्ड राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।















