DNN मंडी
गर्भ में पल रहा तीन महीने का बच्चा जांच में सही न पाए जाने पर महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यही नहीं 3 दिन तक उसका कुछ पता नहीं चला। वह अस्पताल से अचानक गायब हो गई और मंगलवार को उसका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर दी है। हैरान कर देने वाला यह मामला हिमाचल प्रदेश के मंडल जिला में सामने आया है।
पुलिस के अनुसार जोनल अस्पताल मंडी से एक 20 वर्षीय गर्भवती महिला ललिता अचानक गायब हो गई। उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली, तो पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। जांच में पुलिस ने पाया कि महिला 3 महीने की गर्भवती थी। डाक्टरी जांच में गर्भ में पल रहा बच्चा सही नहीं पाया गया, इसलिए डाक्टरों ने उसे अबॉर्शन करवाने को कहा था।
इसी बीच 13 मई की रात को महिला शौचालय गई और वहीं इसे गायब हो गई। परिजनों ने उसकी कई जगह तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने भी उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने अस्पताल से कुछ दूरी पर उसका शव दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ बरामद किया। नाले में जहां से शव बरामद हुआ वहां तक जाने के लिए रास्ता भी नहीं था। एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। पुलिस हर पहलु से जांच कर रही है। फारेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर घटना को लेकर साक्ष्य जुटाए है।


















