DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 सितंबर, 2019 को 11 केवी मरयोग फीडर की आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत इस फीडर के अंतर्गत आने वाले नौणी, धरजा, धारांे की धार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 24 सितंबर, 20019 को विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।















