जीनियस ग्लोबल प्लेस्कूल में नर्सरी और प्री नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहाँ नर्सरी क्लास के लिए प्रतियोगिता का थीम “सेव एअर्थ , सेव वॉटर , सेव फॉरेस्ट ” था वहीँ प्री नर्सरी क्लास के बच्चों के लिए थीम था “ईश्वर एक है ” . बच्चों ने भी बड़े अनोखे अंदाज़ में सज -धज कर कम्पीटीशन में हिस्सा लिया और अपना हुनर दिखाया। “सेव फॉरेस्ट ” थीम में आकर्ष , परयांजल , मैलीशा इशानी और विहान श्रेष्ठ रहे , ” सेव एअर्थ /सेव वॉटर थीम में शौर्य , आव्या , काव्या , हयान , रेयान , सेहर ,सान्वी , सुयश , गुरप्रीत , तृषा , पविका , आर्यन , रिधिका ने बाज़ी मारी। “ईश्वर एक है ” थीम में नर्सरी क्लास के एकांश, अबू बकर, रुद्राक्ष, आरव और हैप्पी विजयी रहे और प्री नर्सरी में रुहानिका , सान्वी , चरणप्रीत , वंशिका , पार्वी और आरल की प्रस्तुति बेहतरीन रही।

इन बच्चों को देखकर सभी बोले वहां क्या बात है
स्कूल की डायरेक्टर नीति शर्मा ने बताया की इस तरह की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ बच्चों को अपने हुनर दिखने का और आत्म विश्वास बढ़ाने का मौका मिलता है पर साथ ही बहुत उपयोगी और अच्छी बातें भी सीखने को मिलती हैं। हम 2-3 वर्ष आयु के बच्चों को पर्यावरण का महत्व और ईश्वर एक है जैसे विषय को आज की प्रतियोगिता के माध्यम से बेहद सहज तरीके से समझाने में कामयाब रहे। नीति ने सभी विजेताओं को पुरुस्कृत किया।


















