इंटक के जिलाध्यक्ष ने थामा BMS का दामन

Politics Solan

DNN सोलन (श्वेता) 

इंटक सोलन के जिला अध्यक्ष सुरजीत राणा ने भामसं का दामन थाम लिया  है। वे अपने समर्थकों सहित भामसं में शामिल हो गये  है। राणा रविवार को अपने समर्थकों सहित भारतीय मजदूर संघ में शामिल हुए। भामसं के प्रदेश महामंत्री भगत राम नेगी, भामसं नेता विपिन डोगरा ने राणा का उनके समर्थकों सहित स्वागत किया।

पिछले कुछ समय से प्रदेश में इंटक को लेकर विवाद चला हुआ है। पिछले लंबे समय से हरदीप बावा इंटक के अध्यक्ष थे, लेकिन बीच में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखवींद्र सिंह सुक्खू ने बददी के मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबलू पंडित को इंटक का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया। जिसके बाद से इंटक में विवाद चला हुआ है और दोनों ही स्वयं को असली इंटक का अध्यक्ष बता रहे है। इसी बीच इंटक के सोलन जिलाध्यक्ष सुरजीत राणा द्वारा अपने समर्थकों सहित भामसं का दामन थामने से हरदीप बाबा को गहरा झटका लगा है।

News Archives