आश्वासन के बावजूद लंबित पड़े है बिल, शीघ्र भुगतान की मांग

Arki Others

DNN अर्की (भाटिया)
हिमाचल प्रदेश राज्य पेंशनर्स कल्याण संगठन इकाई अर्की की बैठक कृष्ण सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सर्वप्रथम  दिवंगत पेंशनर विशन दास गुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई । बैठक में 1 जनवरी 2006 से पूर्व एवं इसके पश्चात  सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की पेंशन में विषयों पर चर्चा की गई एवं सरकार से अनुरोध किया गया कि इन विसंगतियों को दूर किया जाए । सरकार से यह भी अनुरोध किया गया कि लंबित मांग 65, 70, 75 वर्ष की आयु पूर्ण  होने पर क्रमशः 5, 10 और 15% की बढ़ोतरी को मूल पेंशन में समायोजित करने हेतु इस वर्ष के बजट में प्रावधान किया जाए। आश्वासनों के बावजूद भी कुछ विभागों जैसे लोक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग में काफी मेडिकल बिल अभी भी लंबित पड़े हैं जिसका भुगतान शीघ्र किया जाए। इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया कि एसडीम अर्की से अनुरोध किया जाए कि वे उपमंडल स्तर पर पेंशनरों के साथ बैठक रखें ताकि स्थानीय स्तर पर पेंशनरों की कठिनाइयों पर चर्चा की जा सके। बैठक में महासचिव राजेंद्र कुमार शर्मा, चेतराम ठाकुर, लेख राम ठाकुर, पुरुषोत्तम शर्मा, रतन अरोड़ा , अनंतराम शर्मा, देवी राम वर्मा, जयराम ठाकुर ,भगत राम वर्मा व रेवाशंकर उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News