DNN नालागढ़
खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सा खण्ड नालागढ़ में आशा पद के लिए साक्षात्कार 7 व 10 अक्टूबर 2022 को होंगे। डॉ. मुक्ता ने कहा कि ग्राम पंचायत जयनगर, चिल्ल्ड़, कोहु, बाहा, रिया, रेडू़ उपरला, गंगूवाल (गागूवाल) किरपालपुर, मंझोली, भटोलिकलां, गुल्लरवाला के साक्षात्कार 10 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 10 बजे से खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ में होंगे।
उन्होंने बताया कि नगर परिष्द नालागढ़ के वार्ड नंबर 1 से 9 व नगर परिष्द बद्दी वार्ड नंबर 1 से 9 के आशा पदों के लिए साक्षात्कार 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से खंड चिकित्सा अधिकारी नालागढ़ में होंगे। संबधित उमीदवारों को अपने मूल दस्तावेज सहित कार्यालय में समय अनुसार पहुंचना अनिवार्य होगा।















