आर्य समाज कंडाघाट का वार्षिक उत्सव संपन्न

Religious Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि सभा, नई दिल्ली द्वारा संबद्ध आर्य समाज कंडाघाट का वार्षिक उत्सव सोमवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में एस.डी.एम. डा. संजीव धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जबकि सुबह के समय हवन व यज्ञ हुआ। इसमें सिरीनगर पंचायत के प्रधान अमित ठाकुर उपस्थित रहे। उत्सव के तीसरे दिन महिला बहुतकनीकी संस्थान सहित सोलन व कंडाघाट के विभिन्न स्कूलों से आये बच्चों द्वारा समूह गान प्रस्तुत किए। इस के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।

News Archives

Latest News