आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित

Kangra Politics

DNN शिमला
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कोरोना संक्रमित होने पर उनके सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। 21 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाली आभार रैली और विधानसभा शीत सत्र स्थगित कर दिया गया है। शीत सत्र का शेड्यूल दोबारा तय होगा। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने यह जानकारी दी। तीन से चार दिन बाद दोबारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कोविड टेस्ट होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यक्रम तय होंगे।

News Archives

Latest News