आपदा राहत कोष-2023 एवं ज़िला रेडक्राॅस समिति के लिए करें अंशदान

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

19 जुलाई। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने ज़िला वासियों से आपदा की इस घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने का आग्रह किया है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि भारी प्रदेश के कारण प्रदेश के साथ-साथ सोलन ज़िला को भी व्यापक स्तर पर नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं ज़िला में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्तिगत स्तर पर भी प्रदेश सरकार के हाथ मज़बूत किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस संकट काल में सुगमतापूर्वक अंशदान प्राप्त करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा डिजिटल प्लेटफार्म का शुभारम्भ किया गया है।
उपायुक्त ने कहा कि ‘आपदा राहत कोष-2023’ वेबसाइट पर दानी सज्जन अंशदान कर सकते हैं। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, क्यू आर कोड और यू.पी.आई जैसी भुगतान विधियों का भुगतान कर आपदा राहत कोष-2023 में अंशदान किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ज़िला रेडक्राॅस समिति सोलन को यूको बैंक के खाता संख्या 06490100002601 पर अंशदान दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यू.पी.आई के माध्यम से आईडी redcrosssolan@ucobank  पर अंशदान दिया जा सकता है।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि सोलन ज़िला में हुई व्यापक क्षति के दृष्टिगत दानी सज्जन ज़िला रेडक्राॅस समिति सोलन को भी अंशदान दे सकते हैं।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आपदा के इस समय में उदारतापूर्वक अंशदान करें।

News Archives

Latest News