DNN बीबीएन (आदित्य)
पुलिस ने नालागढ़, बद्दी, बरोटीवाला में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पिछले कुछ समय से बंद घरों को अपना निशाना बनाने वाले गिरोह को पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल स्कूटी भी बरामद कर ली है। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ नालागढ़ राजकुमार ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ में हुई चोरी के मामले में 3 आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान गौरव कुमार (30) सुरिंद्र मिश्रा उर्फ जॉनी (30), मिथलेश कुमार यादव (32) के रूप में हुई है।















