आई.टी.आई. में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 22 अगस्त तक

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

20 अगस्त। तकनीकी शिक्षा, निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि प्रदेश में तकनीकी शिक्षा विभाग ने राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई.टी.आई.) में 2022-23 सत्र के लिए प्रथम चरण में अभ्यर्थियों को 17 अगस्त को सीटें आबंटित कर दी गई थी तथा उन्हें संबंधित संस्थानों मंे 20 अगस्त तक अपनी उपस्थिति देने को कहा गया था। लेकिन प्रदेश में भारी बारिश होने के कारण 20 अगस्त को अभ्यर्थी प्रवेश के लिए संबंधित संस्थानों में नहीं पहुंच पाए।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रथम राउंड में चयनित सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि को अब 22 अगस्त तक बढ़ा दिया है। प्रदेश के सभी संबंधित तकनीकी संस्थान 21 अगस्त रविवार को भी प्रवेश के लिए खुले रहेंगे। इसके अतिरिक्त आगामी काउंसलिंग राउंड हेतु संशोधित काउंसलिंग शैड्यूल आॅनलाइन एडमिशन पोर्टल एचटीटीपीएसः//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इएकेएडीएएमआईके.आइएन/एचपीटीएसबी_आईटीआई_2022/ पर अपलोड किया जाएगा।

News Archives