अस्पताल में सरेआम सामाजिक नियमों की धज्जियां, बिना मास्क के घूम रहे लोग

Arki Baddi Baddi + Doon Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

26 मार्च। क्षेत्रीय अस्पताल में काविड नियमों का पालन नहीं हो रहा है व यहां सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार किया जा रहा है साथ ही यहां पहुंच रहे आगंतुक भी मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना सैकड़ों लोगों की भीड़ एकसाथ जुट रही है और यहां कर्मचारी भी नियमों का पालन करवाने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां एक ओर प्रशासन ने स ती बढ़ा दी है और सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क वालों के चालान किए जा रहे हैं यही नहीं व्यवसायियों और वाहन चालकों को भी नो मास्क नो सर्विस का पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान भी किया गया है। दूसरी तरफ क्षेत्रीय अस्पताल में नियमों का पालन नहीं हो पा रहा है। यहां प्रतिदिन करीब 1 हजार से 1200 लोग प्रतिदिन इलाज के लिए सोलन, शिमला व सिरमौर जिलों के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे हैं। सेना की भर्ती समीप होने के कारण भर्ती के इच्छुक कोरोना टैस्ट करवाने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंच रहे हैं, इससे भी इन दिनों भीड़ अधिक हो रही है।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल के मु य गेट के साथ ही पर्ची, दवा व फीस के काउंटर लगे हैं। यहां हर समय लाइनें लगी रहती हैं। इसके अलावा यहां पर कोरोना के रेपिड एंटीजन टैस्ट (रैट) के सैंपल लेने का केंद्र भी बनाया गया है यहां पर भी हर समय भीड़ लगी रहती है। इनमें से कई बार पॉजिटिव मामले भी सामने आते हैं व अधिक भीड़ व उचित दूरी न होने के कारण यहां कोरोना के फैलने का खतरा भी अधिक बढ़ गया है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना में बार-बार चूक होती दिखाई दे रही है व सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। बार-बार हो रही इस चूक के कारण कोरोना वायरस के बढऩे की चिंताएं भी बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को भी अस्पताल में इतनी भीड़ थी कि लोग सामाजिक दूरी ही भूल गए। अधिकतर भीड़ रैपिड एंटीजन टैस्ट काउंटर पर थी। हालांकि, यहां तैनात होमगार्ड के जवान लोगों से बार-बार सामाजिक दूरी अपनाने का आग्रह करते रहे, लेकिन लोगों ने एक न सुनी। फोटो:. क्षेत्रीय सोलन सोलन में लगी भीड़

बता दें कि जिला सोलन में कोरोना वायरस के मामलें लगातार बढ़ रहे है। बीते दो दिनों की बात की जाए तो जिला में 91 मामलों की पुष्टि हुई थी। सरकार व जिला प्रशासन इन बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त है।

आर्मी भतीर के लिए कोरोना टैस्ट करवाने पहुंचे अभ्यर्थी

शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोरोना टैस्ट करवाने की भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि आर्मी भर्ती के चलते कोरोना टैस्ट अनिवार्य रखा गया है। इसी कारण अ यर्थी भी अपना कोरोना टैस्ट करवाने के लिए पहुंचे। इसके चलते भी अस्पताल में भीड़ देखने को मिली है।

क्षेत्रीय अस्पताल में प्रतिदिन 1 हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। स्पेस कम होने के कारण पर्ची, दवाई, फीस व रैट टैस्ट काउंटर एक ही जगह पर लगाए गए हैं। सोशल डिस्टैंसिंग व अन्य नियमों का पालन करवाया जा रहा है और इसके लिए 2 कर्मचारियों को यहीं पर तैनात किया गया है।
– डा. सुमित सूद, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल, सोलन।

News Archives

Latest News