असंगठित कामगार कांग्रेस ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Baddi + Doon Politics

DNN बद्दी
अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस के दून ब्लॉक अध्यक्ष गुरपाल लवाण ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दर्जन भर के करीब युवाओं को जि मेवारियां सौंपी है। बद्दी में आयोजित इस बैठक में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला चेयरमैन बबलू पंडित विशेषतौर पर उपस्थित रहे। बैठक से पहले नूरपुर सड़क हादसे में जान गांवा चुके मासूम बच्चों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। जिला चेयरमैन बबलू पंडित ने कहा कि ऐसे हादसों के लिए प्रदेश सरकार जि मेवार है। अगर आज प्रदेश की सड़कों की हालत ठीक होती तो मासूम बच्चे अपने परिवारों के साथ होते। उन्होंने कहा कि सरकारें अकसर हादसों के बाद स्कूलों की लापरवाही, बसों की व्यवस्था और सड़कों की खस्ताहाल पर ध्यान देती हैं और दो चार दिन के ड्रामे के बाद फिर सब भूल जाता है। पंडित ने कहा कि प्रदेश में लगभग 1200 ब्लैक स्पॉट हैं जिनकी आज तक सरकार ने सुध नहीं ली।
मौन के उपरांत दून ब्लॉक के अध्यक्ष गुरपाल लवाणा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विक्रम ठाकुर को दून ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुस्ताक खान, दीदार सिंह व अंशुमन को उपाध्यक्ष, जितेंद्र ठाकुर को वरिष्ठ सचिव, रिषी ठाकुर व सोहन सिंह, निर्मल सिंह को सचिव की जि मेवारी सौंपी गई। जबकि इकवाल मोह मद को विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों विक्रम ठाकुर, मुस्ताक खान समेत सभी ने कहा कि संगठन ने जो जि मेवारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे।
बैठक को संबोधित करते जिला चेयरमैन बबलू पंडित ने सभी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान तेज करने और जल्द सदस्यता की रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए। बबलू पंडित ने कहा कि अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस जल्द हर वर्ग को संगठन के साथ जोड़ेगी। बीबीएन में रेहड़ी फड़ी, सब्जी वालों, हर वर्ग के छोटे दुकानदारों, मजदूरों, औद्योगिक कामगारों को साथ जोड़ेगी। पंडित ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसी सोच के साथ अखिल भारतीय असंगठित कामगार कांग्रेस का गठन किया है ताकि हर वर्ग इसके साथ जुड़ सके।
इस मौके पर जिला चेयरमैन बबलू पंडित के साथ वरूण कालिया, गुरपाल लवाणा, कुलदीप सिंह, राजेश चौधरी, अजय ठाकुर, राम लाल, अंकुश, जसमेर गोलू, दीदार, विंदू, कुनाल सिंह, विराज, भगत राम, कुशल कुंडलस, बिल्लू नेगी समेत पदधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News