अराजपत्रित महासंघ करेगा पठानिया-सहजल का टांडा में भव्य स्वागत

Kangra Politics

DNN धर्मशाला

02 अगस्त ।  डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज, टांडा के अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एस0 एस0 राणा और मीडिया प्रभारी संदीप डोगरा ने यहां आयोजित अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी सदस्यों ने मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर द्वारा हाल ही में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को प्रदेश कैबिनेट में शामिल करने पर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। सभी सदस्यों ने डॉ0 राजीव सहजल को स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री बनाए जाने पर एक स्वर से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाइयॉं एवं शुभ कामनाएं दीं।  राणा तथा डोगरा ने बताया कि शीघ्र ही डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज, टांडा के सरदार शोभा सिंह सभागार में वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया और स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ0 राजीव सहजल के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।   अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष एस0 एस0 राणा ने बताया कि डॉ0 सहजल और उन्होंने पार्टी तथा संगठन में कई सालों तक मिलकर कार्य किया है। डॉ0 सहजल पूरे क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और कठिनाइयों से भली-भांति परिचित हैं। राणा ने उम्मीद व्यक्त की कि डॉ0 राजीव सहजल की नियुक्ति से कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र को विषेष लाभ होगा और डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद मैडिकल कॉलेज, टांडा प्रगति की नई ऊॅंचाइयॉं छुएगा। बैठक में अन्यों के अतिरिक्त उपाध्यक्ष चमन सेन, महासचिव अमित करोल, निर्मला पंवर, प्रियंका शर्मा, बृज कटोच, विशाल शर्मा, रमेश पंजवाल, कुलवीर ठाकुर, के0डी0 सर, अनुज मनकोटिया, राजीव कतना सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे।

News Archives

Latest News