अब हवाई यात्रा से पहुंच सकेंगे हिमाचल के इन स्थानों पर

Himachal News National/International Politics

डीएनएन नई दिल्ली
केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत सोलन, शिमला, कांगड़ा, मंडी तथा कुल्लू जिला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों को पवन हंस एयरलाइन्स द्वारा हवाई सेवा प्रदान करने के लिए चुना गया है। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयन्त सिन्हा ने शिमला के सांसद वीरेन्द्र कश्यप को यह जानकारी उनके द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में दी। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि उड़ान योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत पवन हंस एयरलाइन्स को चंडीगढ़ से कसौली, शिमला से चंडीगढ़ वाया कसौली, कसौली से शिमला तथा शिमला से कसौली के बीच हवाई सेवाएं प्रदान करने का लाइसेंस प्रदान किया गया है।

दूसरे चरण के अंतर्गत शिमला से मंडी

उन्होंने बताया की उड़ान योजना के दूसरे चरण के अंतर्गत पवन हंस एयरलाइन्स को शिमला से मंडी, धर्मशाला से शिमला वाया मंडी, धर्मशाला से मंडी, मंडी से धर्मशाला, मंडी से शिमला, नाथपा झाकड़ी से रामपुर, रामपुर से नाथपा झाकड़ी, रामपुर से शिमला तथा शिमला से रामपुर के बीच हवाई सेवाएं चलाने का लाइसेंस प्रदान किया गया है। सांसद वीरेन्द्र कश्यप ने बताया कि इन उड़ानों में 11 आरसीएस सीटें निर्धारित की गयी हैं तथा एयरलाइन्स को सप्ताह में तीन उड़ानें भरनें के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया की उड़ान योजना के पहले चरण के अंतर्गत कुल्लू से दिल्ली के बीच डेक्कन एयरलाइन्स तथा दिल्ली से शिमला के बीच अलायन्स एयर को हवाई सेवाएं चलाने के लाइसेंस दिया गया है तथा इनमें 9 आरसीएस सीटें निर्धारित की गयी हैं तथा एयरलाइन्स को सप्ताह में 7 उड़ानें भरनें के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया की उड़ान योजना के अंतर्गत हिमाचल, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड तथा उत्तरी पूर्वी राज्यों के उन क्षेत्रों को चुना गया है। जहां हवाई सेवाओं के माध्यम से बेहतर संबंधसूत्र एवं संचार सुविधाएं प्रदान की जानी है।

News Archives

Latest News