अब सराहां में ही मिलेगा भूमि सम्बंधित रिकॉर्ड नही जाना पड़ेगा राजगढ़

Others Sirmaur

DNN सराहां ( सुरेश)
9 दिसंबर । अब लोगों को भूमि सम्बंधित रिकॉर्ड के लिए राजगढ़ नही जाना पड़ेगा। सारे रिकॉर्ड सराहां में ही मिलेंगे । यह जानकारी देते हुए एसडीएम पच्छाद शशांक गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र की क्षेत्र की लगभग 30 से ज्यादा पंचायतों का रेवेन्यू रिकॉर्ड सराहां लाया जा चुका है । साथ ही उसे व्यवस्थित तरीके से ऑफिस में रख दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी भूमि सम्बंधित पुराना रिकॉर्ड लेना चाहते हों तो वह सराहां एसडीएम ऑफिस में आकर अपना भूमि का रिकॉर्ड ले सकते हैं।
बता दें कि पूरे पच्छाद का रेवेन्यू रिकॉर्ड इससे पहले राजगढ़ से मिला करता था जिससे क्षेत्र वासियों को खासी परेशानी होती थी। कुछेक पंचायते तो ऐसी थी कि जिन्हें राजगढ़ से रिकॉर्ड लाने में दो दिनों का समय लग जाता था लेकिन सराहां में इस तरह की सुविधा के मिलने से अब क्षेत्र के लोगों का समय और पैसा दोनों का फायदा होगा।

News Archives

Latest News