DNN शिमला ब्यूरो
22 अगस्त। हिमाचल में सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने छह जिलों के एसपी बदले हैं। सरकार ने कुल 17 आईपीएस अधिकारी बदले गए हैं, साथ ही 2 आईपीएस को अवकाश से लौटने तथा 3 अधिकारियों को प्रशिक्षण पूरा करने के बाद तैनाती दी गई है। सरकार की तरफ से जिन 6 जिलों के एसपी बदले हैं, उसमें एडीसी टू गवर्नर मोहित चावला को एसपी शिमला लगाया गया है। एसपी स्टेट विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला शालिनी अग्निहोत्री को मंडी का एसपी लगाया गया है। एसपी स्टेट विजीलैंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो धर्मशाला अरुल कुमार को एसपी चम्बा, एसपी हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर को एसपी ऊना, एसपी ऊना डॉ. के. गोकुलचंद्रन को एसपी हमीरपुर तथा एसडीपीओ नालागढ़ को एसपी लाहौल-स्पीति के पद पर तैनाती दी गई है।
इसी तरह एडीजीपी सीआईडी आशोक तिवारी को एडीजीपी कानून व्यवस्था और एडीजीपी कानून व्यवस्था एन. वेणुगोपाल को एडीजी सीआईडी लगाया है। स्टडी लीव से लौटे दिनेश कुमार यादव को आईजीपी कानून व्यवस्था, अवकाश से लौटी सुमेधा द्विवेदी को डीआईजीपी नॉर्दन रेंज धर्मशाला और डीआईजीपी नॉर्दन रेंज संतोष पटियाल को डीआईजी साइबर क्राइम लगाया है।
साथ ही एसपी मंडी गौरव शर्मा को एसपी क्राइम शिमला, एआईजी पीएचक्यू शिमला राहुल नाथ को एसपी स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मंडी, एसपी क्राइम शिमला रमन कुमार मीना को एडीसी टू गवर्नर, एसपी शिमला ओमापति जम्वाल को एसपी स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो, एसआईयू शिमला, कमाडैंट प्रथम आईआरबी बनगढ़ साक्षी वर्मा को कमाडैंट चतुर्थ आईआरबी जंगलबैरी, एसपी चम्बा डॉ. मोनिका को एआईजी पीएचक्यू शिमला और एएसपी कांगड़ा आकृति को कमाडैंट प्रथम आईआरबी ऊना लगाया गया है।
प्रशिक्षण पूरा करके लौटे अशोक रत्न को एसडीपीओ नूरपुर, सृष्टि पांडे को एसडीपीओ अम्ब और विवेक को एसडीपीओ नालागढ़ लगाया गया है। इसके अतिरिक्त एसपी लाहौल-स्पीति राजेश कुमार धर्माणी को एसपी स्टेट विजिलैंस एंड एंटी करप्शन धर्मशाला के पद पर तब्दील किया है।



















