अब बद्दी में भी होगी धान की फसल की खरीद

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
18 अक्तूबर। धान की फसल की खरीद को लेकर परेशान किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। जल्द ही बद्दी के मलपुर और संडोली में भी धान की फसल की खरीद का काम शुरू हो सकता है। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने इस बाबत भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों से आग्रह किया था कि बद्दी में भी फसल खरीद का काम शुरू किया जाए। इस बाबत पूर्व विधायक ने विभाग के समक्ष दो स्थानों का प्रस्ताव रखा था, जहां पर धान की फसल की खरीद का काम सुचारू ढंग से किया जा सकता है।  क्योंकि मौसम की करबट के चलते इस समय किसानों पर मुसीबत के बादल छाए हैं। अगर पक्की हुई फसल की खरीद जल्द से जल्द नहीं हुई तो किसानों की 6 महीने की मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
जिसके चलते सोमवार को भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने मलपुर स्थित कंटेनर डीपू का दौरा किया। जहां पर पिछले लंबे समय से कंटेनर डीपू के शैड और मैदान खाली पड़ा है। इस मौके पर पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों को कंटेनर डिपो का दौरा करवाया। जहां पर पक्का फर्श बना होने के साथ साथ काफी बड़े बड़े शैड भी खाली पड़े हैं। अगर भारतीय खाद्य निगम यहां पर व्यवस्था करके धान की फसल की खरीद शुरू करता है तो किसानों को काफी राहत मिलेगी। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि सोमवार को भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों ने मलपुर स्थित कंटेनर डिपो और संडोली का दौरा किया। अधिकारियों ने जगह की स्थिति का जायजा लिया और आश्वासन दिया कि जल्द ही इस बाबत प्रयास शुरू कर दिया जाएगा। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि अगर भारतीय खाद्य निगम दोनों में से किसी भी स्थान को फसल खरीद के लिए स्वीकृति दे देता है तो दो तीन दिन में धान की फसल की खरीद का काम शुरू हो जाएगा। पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि मौजूदा समय में केवल नालागढ़ मंडी में ही फसल खरीद का काम चल रहा है। जहां पर भारी संख्या में किसानों के धान की फसल से लदे टै्रक्टर खड़े हैं और किसानों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऊपर से मौसम में भी बदलाव आ रहा है और बारिश के चलते किसानों की धान की फसल खराब हो जाएगी। अगर जल्द से जल्द किसानों की धान की फसल की खरीद का काम पूरा नहीं हुआ तो किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

News Archives

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *