अब खुलेगी वाकनाघाट व धर्मपुर उप सब्जी मंडियां, कृषि मशीनरी उपकरण कल पुर्जों की दुकानें भी रहेगी खुली

Others Solan

DNN सोलन

लॉकडाउन व कर्फ्यू के दौरान आम लोगों को सब्जी को लेकर कोई दिक्कत न हो इसे देखते हुए सोलन जिला प्रशासन ने सोलन जिला के तहत पड़ने वाली दो और उप सब्जी मंडियों को खोलने के आदेश जारी किए हैं। इन सब्जी मंडियों के खुलने से अब इन क्षेत्रों के किसान भी आसानी से अपनी-अपनी सब्जियां इन्हीं सब्जी मंडियों में बेच सकेंगे। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर बाजार में सब्जी की कमी भी नहीं होगी ऐसे में दाम भी नियंत्रण में रहेंगे। इसके अलावा किसानों के लाभ के लिए अब कृषि मशीनरी, उपकरण, कल पुर्जों, इनकी आपूर्ति श्रंखला एवं मुरम्मत की दुकानें कफ्र्यू ढील की अवधि में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी। जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने कफ्र्यू अवधि में जिला सोलन के कृषकों के लिए 7 अप्रैल, 2020 को जारी आदेशों में संशोधन किया है। 
संशोधित आदेशों के अनुसार जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में कृषि मशीनरी, उपकरण, कल पुर्जों, इनकी आपूर्ति श्रंखला एवं मुरम्मत की दुकानें कफ्र्यू ढील की अवधि में प्रातः 8 से 11 बजे तक खुली रहेंगी।
इन सभी दुकानों में सोशल डिस्टेन्सिग सहित समय-समय पर जारी अन्य आदेशों का पालन सुनिश्चित बनाना होगा।

इसके अलावा किसानों के लाभ के लिए जिला दण्डाधिकारी सोलन के.सी. चमन ने सोलन तथा नालागढ़ स्थित एपीएमसी सब्जी मण्डी के सम्बन्ध में 27 मार्च, 2020 को जारी आदेशों में संशोधन किया है। 
जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी संशोधित आदेशों के अनुसार अब सोलन जिला के कण्डाघाट उपमण्डल के वाकनघाट स्थित उप सब्जी मण्डी तथा उपमण्डल सोलन के धर्मपुर स्थित उप सब्जी मण्डी भी प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक खुली रहेंगी।
उक्त दोनों सब्जी मण्डियों में सोशल डिस्टेन्सिग सहित समय-समय पर जारी अन्य आदेशों का पालन सुनिश्चित बनाना होगा।

News Archives

Latest News