अब आप whatsapp के माध्यम से भी दे सकते है पुलिस को यातायात व कोविड-19 नियमों की उल्लंघना करने वालों की सूचना

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

07 अक्तूबर। जिला पुलिस सोलन ने यातायात नियमों व कोविड-19 नियमों की उल्लंघना करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए व्हट्सएप्प नम्बर जरी किए है।  इन व्हट्सएप्प नम्बरों पर कोई भी व्यक्ति जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकता है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक सोलन अभिषेक यादव ने दी। अभिषेक यादव ने कहा कि कोविड-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों के उल्लंघन को रोकने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से पुलिस नियंत्रण कक्ष सोलन में एक व्हट्स ऐप नम्बर स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से सम्बन्धित नियम उल्लंघन की सूचना व्हट्स ऐप नम्बर 78769-17563 पर दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि इस व्हट्सऐप नम्बर पर शिकायत एवं कोविड-19 से सम्बन्धित सूचना दी जा सकती है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्घटनाओं तथा गलत पार्किंग अथवा तेज एवं लापरवाह वाहन चालन तथा ट्रैफिक जाम सहित यातायात नियमों की अवहेलना के सम्बन्ध में व्हट्स ऐप नम्बर 78769-17569 पर जानकारी दी जा सकती है। इस व्हट्स ऐप नम्बर को जिला नियन्त्रण कक्ष सोलन में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज इन व्हट्स ऐप नम्बर पर प्राप्त सूचना एकत्रित करने एवं सम्बन्धित पुलिस थाना, पुलिस चैकी को सूचित करने के लिए उत्तरदायी होंगे।

News Archives

Latest News