अपनी धरोहर को संजोए रखना युवा पीढ़ी का दायित्व – राम कुमार

Baddi + Doon Others Solan

DNN सोलन
मुख्य संसदीय सचिव (उद्योग, राजस्व एवं नगर नियोजन) राम कुमार ने कहा कि अपनी समृद्ध संस्कृति को संजोए रखने और परम्पराओं से जन-जन को परिचित करवाने के लिए उत्सवों के आयोजन में युवाओं को जोड़ा जाना आवश्यक है। राम कुमार सोलन ज़िला के दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना के नारंगपुर-गयोल (थाना) गांव में कुश्ती दंगल समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
राम कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी का यह दायित्व है कि वह अपनी धरोहर को संजोए रखे। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्मरण रखना होगा कि अपनी परम्पराओं, संस्कृति और हस्तशिल्प को संरक्षित रख ही विकास के मार्ग पर सशक्त कदम बढ़ाए जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि कुश्ती की शुरूआत एक व्यायाम के रूप में हुई थी जिसे पुरूषों ने स्वस्थ रहने के लिए खेलना शुरू किया। आज भारत के पहलवान विश्व में कुश्ती के अखाड़े में अपना लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि एक व्यायाम के रूप में कुश्ती ज़रूरी खेलें।
उन्होंने कहा कि नारंगपुर-दयोल गांव के मैदान में सी.आर.एस के तहत दर्शकों के बैठने के लिए सीढ़ियों का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में गांव के प्राकृतिक स्त्रोत को पक्का कर पानी का भण्डारण किया जाएगा जिससे गांव के लोगों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने इस अवसर पर विजेता पहलवानों को सम्मानित भी किया।
मुख्य संसदीय सचिव दंगल प्रबंधन समिति को अपनी ओर से 10 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी के अध्यक्ष तरसेम चौधरी, पार्षद सतपाल, ग्राम पंचायत थाना बलविंदर सिंह बिंदू, पूर्व बीडीसी सदस्य महेन्द्र पाल राणा, ग्राम पंचायत थाना के पूर्व उप प्रधान देवी राम, वार्ड सदस्य थाना बिट्टू राम, पाल भगत, राम लाल, प्रीतम चंद, लज्जा राम सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

News Archives

Latest News