अनुप के विलखु को सौंपी गई इन्नरव्हील क्लब कसौली की अध्यक्ष पद की कमान

Kasauli Others

DNN कसौली

इन्नरव्हील क्लब कसौली की अध्यक्ष पद की कमान अनुप के विलखु को सौंपी गई हैं। शनिवार को हुई इंस्टालेनशन सेरेमनी में रीता टंडन ने नवनियुक्त प्रेसिडेंट को कालर लगा कर ये जिम्मेवारी सौंपी। कोरोना काल की परिस्थितियों के चलते एक बेहद छोटे आयोजन मे केवल पूर्व और नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ही भाग लिया। इस मौके पर नई बनी प्रेसिडेंट अनुप ने अपनी टीम का परिचय कराया और बताया कि उनके साथ रूचिका गुप्ता वाइस प्रेसिडेंट, रंचना टंडन सेक्रेटरी, मधु घई ट्रेजरर, दिव्या जैन आईएओ और मंजुला सिंगला एडिटर की भूमिका निभाएगीं। नवनियुक्त एडिटर मंजुला सिंगला ने प्रेस को जारी एक ब्यान में कार्यक्रम की जानकारी दी और कहा कि इंस्टालेशन सेरेमनी में क्लब की संस्थापक प्रेसिडेंट रानी मोहन भी मौजूद रहीं और नई टीम को अपनी शुभकामनाऐं दी। मंजुला ने बताया कि कार्यक्रम में जेडपीसी किरण जैन और सीसीसी कोमल मुंशी भी मौजूद थीं।

News Archives

Latest News