अटल आशीर्वाद योजना के तहत बिलासपुर में 7548 पात्र लोग लाभान्वित

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

19 जून। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ0 प्रकाश दडोच ने बताया कि अटल आशीर्वाद योजना के तहत बेटा और बेटी दोनों के जन्म होने पर नवजात के परिजनों को संबंधित अस्पताल प्रबंधन की ओर से किट दी जाती है। उन्होंने बताया कि अटल आशीर्वाद योजना के तहत बिलासपुर जिले में 7548 पात्र लोगों को लाभान्वित किया गया।

उन्होंने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार बच्चों को बेबी किट मुफ्त में वितरित कर रही है। यह किट सभी सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों के डिलीवरी प्वाईंट पर दी जाती है।
उन्होंने बताया कि इस योजना का उदेश्य है कि सभी प्रसव अस्पतालों में हो ताकि जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित रहें। इस बेबी किट में मां और बच्चे के प्रयोग की 12 चीजें शामिल है। जिनमें पहले पैकेट में टूथ ब्रश, टूथ पेस्ट, नहाने का साबुन, और वैसलिन मां के लिए उपलब्ध होती हैं। वहीं एक फुल स्लीव्स आउटफिट, दो बेबी बनियान, एक मखमल का स्क्वेयर पीस, दस्ताने और उन के मौजे, 100 मिली लीटर बेबी मसाज तेल, बेबी टाॅवल, 6 बेबी क्लाॅथ नैपीस, हाथ धोने के लिए 100 मिली लीटर सैनेटाइजर, बच्चों के लिए मच्छरदानी, एक कंबल और एक प्लास्टिक का झ्ाुनझ्ाुना खिलौना दिया जाता है। इस बेबी किट की कीमत करीब 1500 रुपये होती है।
उन्होंने बताया कि अस्पताल आने के लिए गर्भवती महिला 108 पर फोन करें, 108 एम्बुलैंस गर्भवती को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाएगी और अस्पताल पहंुचने पर सुरक्षित प्रसव होगा और उसमें बच्चा भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद घर छोडने के लिए भी 102 एम्बुलैंस मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है।

News Archives

Latest News