DNN सोलन
विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल का दौरा किया और सिरमौर जिला के नईनेटी में हुई बस दुर्घटना में घायलों का हाल पूछा। बिंदल के अचानक से अस्पताल पहुंचने पर कुछ देर के लिए स्वास्थ्स विभाग में खलबली भी मच गई। उन्होंने घायलों का कुशलक्षेमपूछने के अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने आरटीओ को सख्त निर्देश दिए कि वे समय समय पर वाहनों की जांच करें। साथ ही लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों को भी निर्देश दिए कि वे समय समय पर सड़कों की जांच करते रहे और ब्लैक स्पटों का दूर करें।


















