हिमाचल में दर्दनाक हादसा, निजी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत

Chamba Crime Himachal News

DNN चंबा। 19 फरवरी

जिला चंबा में शुक्रवार रात को एक पिकअप सूंकू टपरी के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मलकोता गांव के चालक अनिल कुमार व आशीष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक लाहल में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे कि अचानक रात करीब 10:00 बजे ददमा मोड से चंद मीटर आगे गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे करीब 1 किलोमीटर नीचे थला सड़क पर जा गिरी। जबकि उसी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवकों को सड़क पर गिरी गाड़ी देख कर स्थानीय स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस थाना भरमौर को दी, जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में पूरी तरह जुट गई है।

Latest News