हरिपुरधार में पेड़ से गिरा 52 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, राजगढ़ रेफर

Himachal News Others Sirmaur

DNN संगड़ाह

23 नवंबर। सिरमौर जिला के हरिपुरधार में एक 52 वर्षीय व्यक्ति पेड़ से गिर गया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान मोहीराम निवासी जरवा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मोहीराम जंगल में पतिया लगाने गया था। इसी बीच पत्तियां काटते समय पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गया। ऊंचाई से गिरने के कारण व्यक्ति गंभीर रूप से घायल गया। घायल अवस्था में तुरंत मोहीराम को परिवार व गांव के लोग हरिपुरधार सीएचसी लेकर आए। यहां से प्राथमिकता उपचार देने के बाद हालत गंभीर होने की वजह से मोहीराम को राजगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामले की पुष्टि सीएचसी में तैनात डाक्टर शोबित ने की है। उन्होंने बताया कि उंचाई से गिरने के कारण मरीज के मुंह पर गंभीर चोटे आई है। दांतो के बीच जीभ आने से जीभ काफी चोटिल हुई है। मरीज के टांगों व हाथों में भी चोटे आई है। जबकि मरीज के टांग व नाक में माइनर चोटे आई है। ऊंचाई से गिरने के कारण सिर, छाती व कमर की हड्डी में भी चोट हो सकती है। इस बारे में एक्सरे रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा। फिलहाल मरीज को राजगढ़ रेफर कर दिया गया है।

News Archives

Latest News