स्वच्छता को महत्व देना आवश्यक

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

27 सितम्बर। अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा अनुपमा राय ने बताया कि हर व्यक्ति को अपने जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए स्वच्छता को अपनाना चाहिए। उन्होने बताया कि सभी को पॉलीथीन के इस्तेमाल में कमी लाकर तथा गीले तथा सूखे कचरे का सही निपटारा कर पर्यावरण को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने बताया कि स्वच्छता को महत्व देना आवश्यक है।
उन्होंने स्थानीय ऑटो यूनियन, दवाई विक्रेता, अस्पताल प्रशासन से निवेदन किया कि आने वाले ग्राहकों से निवेदन करें कि वे सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखा जा सके।
इस अवसर पर सचिव अमित कुमार, स्थानीक दवाई विक्रेता, अस्पताल प्रशासन, एडवोकेट राजकुमार, मुस्कान, मनिशा ठाकुर, सुमन, निखिल, अंकिता, आलम पोर्ले, सहित 20 वाॅलटियर ने अस्पताल परिसर के अंदर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

Latest News