DNN सोलन
17 अक्तूबर सोलन पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को हेरोइन के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। (SP Solan) एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि सोलन पुलिस की एक टीम बाईपास पर एचआरटीसी वर्कशप (H.R.T.C. Workshop) के नजदीक मौजूद थी।
इसी दौरान फोरलेन के साईड में लगे क्रैश बैरियर के ऊपर एक युवक पुलिस पार्टी को देखकर हडबडा गया तथा जेब से एक पॉलीथीन लिफाफा निकालकर क्रैश बैरियर के पोल के पास फैंककर सडक की तरफ दौडने लगा । शक होने पर पुलिस ने इस व्यक्ति को कुछ ही दूर पर पकड़ लिया। पूछताछ में इसने अपना नाम
प्रकाश चन्द निवासी बसाल बताया । इसके बाद क्रैश बैरियर के साथ फैंके गए प्लास्टिक पालीथीन को उठाकर चैक किया जिसके अंदर हैरोईन/चिटटा कुल 4.59 ग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।















