Dnewsnetwork
सोलन। आर्ट ऑफ लिविंग वेद विज्ञान महापीठ, बेंगलुरु (गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी द्वारा स्थापित) के तत्वावधान में सामूहिक रुद्राभिषेक (रुद्रपूजा) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर वेद विज्ञान महापीठ, बेंगलुरु से पधारे पूज्य स्वामीजी एवं वेद पंडितों के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से रुद्रपूजा संपन्न हुई। रुद्रपूजा में गणपति, भगवान शिव, भगवान विष्णु, सूर्य, शक्ति तथा गुरुतत्त्व का पूजन किया गया। वैदिक परंपरा के अनुसार यह पूजा व्यक्ति, परिवार एवं समाज में शांति, सकारात्मकता और मंगलमय वातावरण के निर्माण में सहायक मानी जाती है।
आयोजकों के अनुसार रुद्रपूजा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा ग्रह, पितृ, वास्तु एवं कर्म संबंधी दोषों के निवारण के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है। आर्ट ऑफ लिविंग के मीडियो प्रभारी संजय जोशी ने बताया कि श्रावण मास के चलते पूरे प्रदेश में यह पूजा करवाई गई है ।













