DNN सोलन(पूजा वर्मा )
04 दिसम्बर सोलन में अचानक चलती कार में लगी आग । यह हादसा सोलन के सपरून के दोहरी दिवाल में हुआ । कार सोलन से रबोन जा रही थी। आस पास के लोगों ने बताया कि अचानक कार के इंजन से धुआं निकले लगा और चालक ने कार रोक ली । हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहंची । बताया जा रहा हैं कि कार में शॉट सर्किट होने के कारण यह आग लगी।












