सोलन में 26 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 फरवरी, 2022 को सोलन-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन कार्य तथा आवश्यक रख-रखाव के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां प्रदेश विद्युत बोर्ड के वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 26 फरवरी, 2022 को सोलन शहर के चम्बाघाट चौक, फाॅरेस्ट कालोनी, फ्रैंडस काॅलोनी, करोल विहार, एनआरसीएम, बेर खास, बेर गांव, जौणाजी, फश्कना, शिल्ली, उपायुक्त आवास, दामकड़ी, दुग्ध शीतन सयन्त्र, शूलिनी नगर के क्षेत्रों सहित आसपास के क्षेत्रों में दिन में 01.00 बजे से 2.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News