सोलन में 22.86 ग्राम हैरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Himachal News Others Solan

DNNसोलन 

13 सितंबर सोलन पुलिस की एस आई यू टीम ने सोलन शहर के लोअर बाजार में एक किराए के कमरे में रह रहे दो युवकों को 22.86 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर लोअर बाजार स्थित एक कमरे में छापा मारा। यहां पर दो युवक अजय राणा व शुभम राणा निवासी जिला सिरमौर रह रहे थे। इन युवकों के कमरों की तलाशी लेने पर पुलिस ने एक लकड़ी की अलमारी में रखी 22.86 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News