सोलन में 20 अक्तूबर को बिजली रहेगी बाधित 

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के साथ लगते कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी। राहुल वर्मा ने कहा कि 20 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक ओच्छघाट, नन्दों, फगंड़ी, कुंडला, क्यार, बसाल, कालाघाट एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News