सोलन पंजाबी महासभा, सोलन की नई कार्यकारिणी का गठन जतिन साहनी को मिली जिम्मेदारी

Others Solan

मनोज साहनी बने चेयरमैन, जतिन साहनी को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी

सोलन। पंजाबी महासभा, सोलन की नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया है। नई कार्यकारिणी में समाज सेवा, एकता और समुदाय के कल्याण को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

नई कार्यकारिणी में मनोज साहनी को चेयरमैन तथा विजय पुरी को वाइस चेयरमैन चुना गया है। वहीं जतिन साहनी को अध्यक्ष और जतिन साहनी  को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर अनिल बाली और अनिल बत्रा, जबकि संयुक्त सचिव पद पर मनीष आनंद और विकास जेठी को नियुक्त किया गया है। संगठन सचिव के रूप में समदर्श सूरी तथा कोषाध्यक्ष के रूप में जतिन साहनी कार्य करेंगे। संयुक्त कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नितिन भसीन को दी गई है।

इसके अलावा प्रिंट एवं मीडिया सचिव संजीव सहगल, सदस्यता निदेशक अमित आनंद, तथा कार्यालय सचिव के रूप में सचिन भसीन और गौरव साहनी नियुक्त किए गए हैं।

महासभा के वरिष्ठ सलाहकारों में कमल विग और कृपाल सिंह पसरीचा को शामिल किया गया है। वहीं मीडिया समन्वयक के रूप में कीर्ति कौशल जिम्मेदारी संभालेंगे।

सलाहकार मंडल में भारत साहनी और अमन सेठी को स्थान दिया गया है। सामाजिक सेवा निदेशक के रूप में शोभित बहल और हनी साहनी, जबकि कार्यक्रम समन्वयक के रूप में राजेश सतीजा कार्य करेंगे।

पंजाबी महासभा, सोलन ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि नई टीम समाज की एकता, सेवा भावना और समुदाय के कल्याण के लिए समर्पण के साथ कार्य करेगी। नई कार्यकारिणी के गठन से महासभा के कार्यों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

News Archives

Latest News