DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
07 मार्च। सोलन को नगर निगम न देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोलन का जो हक बनता था, उससे वंचित रखा। पचास साल के तक राज करने के बाद भी कांग्रेस शिमला व धर्मशाला नगर निगम प्रदेश को दिए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने सोलन की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। इस दौरान आगामी दिनों में होने वाले नगर निगम के चुनावों को लेकर भी इशारा किया और कहा कि सरकार ने सोलन को निगम की सौगात दे दी है। अब जनता की बारी है। सोलन की जनता नगर निगम में 17 सीटों पर कमल खिलाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोलन को नगर निगम का दर्जा देने के बाद सोलन पहुंचे। यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम के मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सोलन शिमला के बाद सोलन तेजी से आगे बढ़ने वाला क्षेत्र है। सोलन में प्रदेश के 12 जिलों सहित अन्य प्रदेशों के लोग यहां पर रहते है। इसी को देखते हुए शहरी क्षेत्र का विकास सही से तरीके से हो सके।
सीएम ने कहा कि पंचायत ही नहीं ब्लॉक समिति सदस्यों सहित जिला परिषद में भाजपा का परचम लहराया है और अब नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा जीत हासिल करके विकास के लिए कार्य करें।
उधर, कोरोना वायरस को लेकर भी सीएम जयराम ठाकुर से कांग्रस पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने एक भी मास्क, सेनेटाइजर कोरोना संकट में नहीं बांटे। उन्होंने पार्टी हाईकमान को 12 करोड़ रुपए का बिल भेजा और खर्च की गई राशि को पार्टी खाते में डालने के लिए कह दिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपनी पार्टी को ही लूट रही है।
अब यही चर्चा करेंगे ईवीएम की
मुख्यमंत्री ने ईवीएम मामले को लकेर कहा कि कांग्रेस के लोग विचलित और परेशान है। जब कांग्रेस की सरकार बनती है तो ईवीएम ठीक होती ह, लेकिन जब भाजपा की सरकार बनती है तो ईवीएम की बात लेकर कांग्रेस तंज कसना शुरू कर देती है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में असम के चुनाव होने है और वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बननी है। इसके बाद भी यही लोग असम के चुनाव के बाद ईवीएम का शोर डालना शुरू कर देंगे।
विधानसभा में जो हुआ उसकी नहीं कि जा सकती कल्पना
सीएम ने कहा की विधानसभा में कांग्रेस ने जो किया है उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसको लेकर जो कार्रवाई उन पर बनती थी वो की गई है और आने वाले समय में इसका जबाब भी दिया जाएगा।
सोलन को मिली यह सौगातें
मुख्यमंत्री ने परिवहन नगर सोलन के लिए दो करोड़ रुपये, सोलन में तीन नई पार्किंग के लिए दो करोड़ रुपये और नगर निगम सोलन के 17 वार्डों के योजनाबद्ध विकास के लिए दो करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल सोलन में सीटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे संयत्र स्थापित किया जाएगा। सोलन और कंडाघाट अस्पतालों में डाॅक्टरों के पर्याप्त पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंडाघाट स्टेडियम और इंडोर स्टेडियम सोलन का कार्य शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र के लोगांे की सभी मांगों सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुराने बस अड्डे के समीप पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
करोड़ो रुपए के शिलान्यास व उद्घाटन
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने जिला सोलन के सोलन विधानसभा क्षेत्र में लगभग 34 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने कंडाघाट तहसील की ग्राम पंचायत सतड़ोल में 1.41 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल योजना बदरौण के संवर्द्धन कार्य और क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 93 लाख रुपये के कोविड आईसीयू केंद्र का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के 3.93 करोड़ रुपये की लागत के मुख्यालय भवन, 15 करोड़ रुपये की लागत से गिरी नदी से सोलन शहर की उठाऊ पेयजल योजना के सुधार एवं स्तरोन्नयन कार्य, तीन करोड़ रुपये की लागत से सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरोट व बसाल तहसील की विभिन्न बस्तियों के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, 2.19 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत मशीवर और जौणाजी के लिए उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्द्धन कार्य, 1.25 करोड़ रुपये की लागत से ग्राम पंचायत कनैर और जधाणा में मेहली चरण-2 उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, जटोली में 4.21 करोड़ रुपये के माॅडल करियर सेंटर और 1.27 करोड़ रुपये की लागत की सोलन की जल आपूर्ति वितरण के चरण-2 के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया।















